सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Consignment dropped by Pakistani drone recovered near IB in Jammu Jammu

J&K: सीमा पर ड्रोन की साजिश नाकाम, आरएस पुरा सेक्टर में मिला संदिग्ध पार्सल, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 13 Mar 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी ड्रोन से गिराया गया एक संदिग्ध पैकेट बरामद किया।

Consignment dropped by Pakistani drone recovered near IB in Jammu Jammu
ड्रोन से गिरा 1.5 किलो का संदिग्ध पैकेट बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू के अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को एक संदिग्ध पैकेट बरामद किया, जिसे कथित तौर पर पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराया गया था। अधिकारियों ने बताया कि यह पैकेट जम्मू शहर के बाहरी इलाके में आरएस पुरा सेक्टर के अग्रिम क्षेत्र से मिला है।

Trending Videos


जानकारी मिलने के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और करीब सुबह 11 बजे स्थानीय लोगों की सूचना पर यह पैकेट बरामद किया गया। पैकेट पीले रंग की प्लास्टिक में लिपटा हुआ था और सीमा क्षेत्र में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस पैकेट का वजन करीब 1.5 किलोग्राम बताया जा रहा है। सुरक्षा कारणों से अभी तक पैकेट को खोला नहीं गया है।

अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर पैकेट को खोलने से पहले मेटल डिटेक्टर और अन्य सुरक्षा उपकरणों की मदद से जांच की जाएगी। फिलहाल बरामद किए गए पैकेट की तकनीकी जांच और मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed