सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   court news

Jammu News: सड़क हादसे के मामले में पीड़ित पक्ष को मिलेगा 14.20 लाख रुपये मुआवजा

विज्ञापन
court news
विज्ञापन
सांबा। जिला सांबा में मोटर दुर्घटना से जुड़े एक मुआवजा मामले का निपटारा अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से कर दिया गया। मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल (एमएसीटी) सांबा में यह मामला सुलझाया गया। इसमें पीड़ित पक्ष को कुल 14 लाख 20 हजार रुपये का मुआवजा देने पर सहमति बनी। मुआवजा बीमा कंपनी को 60 दिनों में राशि अदा करनी होगी।
Trending Videos


कोर्ट आदेश के अनुसार प्रेम नाथ व अन्य बनाम सुरजीत सिंह व अन्य से संबंधित यह दावा याचिका अदालत में भेजी गई थी। दोनों पक्षों के अनुरोध पर मामले को मध्यस्थता, बातचीत और सुलह प्रक्रिया के जरिए निपटाया गया। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मुआवजा राशि तय कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत में हुए समझौते के अनुसार बीमा कंपनी को 14,20,000 रुपये की पूरी राशि 60 दिनों के भीतर अदा करनी होगी। यदि निर्धारित समय में भुगतान नहीं किया जाता है तो तय राशि पर 7.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा। मामले की अध्यक्षता डीएलएसए सांबा के चेयरमैन एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अश्विनी कुमार शर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed