सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   death in samba

Jammu News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या के आरोप पर पति हिरासत में

विज्ञापन
death in samba
विज्ञापन
सांबा। जिले के राजपुरा तहसील के बडेयाल गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। मायका पक्ष ने अस्पताल पहुंचकर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। घगवाल के हाईवे पर शव रख कर भी प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

मृतक रीतू की बहन शीतल के अनुसार मृतक के मां-बाप नही है। उसका एक भाई फौज में है। मृतका का एक बेटा व एक बेटी है। उनका कहना है कि रीतू की हत्या की गई है, पहले भी बहन के साथ मारपीट की जाती थी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं कुछ समय के लिए अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया। मायके वाले पुलिस की भी बात नहीं सुन रहे थे। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पोस्टमार्टम उपरांत ससुराल वालों को शव दे दिया गया। बाद में उन्होंने कुछ देर के लिए घगवाल के हाईवे पर शव रख कर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दायर कर मृतका के पति द्वारिका को हिरासत में ले लिया है। मौके पर पहुंचे डीएसपी डॉ. सुमित व थाना प्रभारी घगवाल आशा नंद का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस के अनुसार मृतका की सास को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed