फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: 11 करोड़ के वंडरलैंड का लोकार्पण आज, पर्यटन को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
development news
- मुख्यमंत्री शाम छह बजे करेंगे उद्घाटन, नौ माह में तैयार हुआ वेस्ट-टू-वंडर पार्क
विज्ञापन

- ताजमहल से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक दिखेंगी विश्व धरोहरों की प्रतिकृतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। मंदिरों के शहर के पर्यटन मानचित्र में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 11 करोड़ रुपये से भगवती नगर में बने वेस्ट-टू-वंडर पार्क का मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला वीरवार शाम छह बजे उद्घाटन करेंगे। पार्क को महज नौ माह में तैयार किया गया है। इसे जम्मू के पर्यटन और शहरी विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह पार्क स्थानीय लोगों, पर्यटकों और देश-विदेश से आने वाले अमरनाथ यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
करीब 40 कनाल में विकसित पार्क की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे वेस्ट और रिसाइकिल मटेरियल से तैयार किया गया है। पार्क में ताजमहल, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, इंडिया गेट और चिनाब ब्रिज समेत दुनिया की 14 प्रसिद्ध इमारतों व स्मारकों की आकर्षक प्रतिकृतियां बनाई गई हैं। रंग-बिरंगी रोशनी, संगीतमय फव्वारे, सेल्फी प्वाइंट और खूबसूरत लैंडस्केपिंग इसे दिन के साथ-साथ रात में भी बेहद आकर्षक बनाते हैं। जम्मू में पहली बार इस तरह की थीम पर विकसित पार्क को पर्यटन को नई पहचान देने की कोशिश माना जा रहा है। अब तक धार्मिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध जम्मू में आने वाले पर्यटकों को एक आधुनिक मनोरंजन स्थल भी मिलेगा। इससे स्थानीय कारोबार, होटल उद्योग और अन्य पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। पार्क का निर्माण तय समय में पूरा होना भी परियोजना की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के निदेशक सुनील ठुस्सू का कहना है कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह पार्क स्थानीय लोगों व जम्मू शहर में आने वाले पर्यटकों के परिवारों, बच्चों और युवाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। उद्घाटन के बाद इसे निर्धारित शुल्क के साथ आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वयस्कों के लिए 80, बच्चों के लिए 40 रुपये प्रवेश शुल्क
स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अभियंता नरसिंह देव सलाथिया ने बताया कि पार्क में प्रवेश के लिए वयस्कों से 80 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क लिया जाएगा। तीन से 12 वर्ष तक के बच्चों और दिव्यांगों के लिए 40 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क निर्धारित किया गया है। पार्क में वेस्ट मटेरियल से तैयार विश्व प्रसिद्ध स्मारकों की प्रतिकृतियां, संगीतमय फव्वारे, सेल्फी प्वाइंट और आकर्षक लाइटिंग प्रमुख आकर्षण होंगे।

---
भगवती नगर में वंडरलैंड पूरी तरह तैयार हो गया है। इसका वीरवार को शुभारंभ किया जाएगा। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह पार्क जम्मू की नई पहचान बनकर शहर के पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
- डॉ. देवांश यादव, आयुक्त, नगर निगम जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed