{"_id":"6a73a74ed184ed39eb049ea3","slug":"market-problem-jammu-news-c-10-jmu1062-979097-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पार्किंग बने, बाजार संवरे और यातायात \nसुधरे, तभी लौटेगी परेड मार्केट में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पार्किंग बने, बाजार संवरे और यातायात सुधरे, तभी लौटेगी परेड मार्केट में रौनक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमारा बाजार लोगो
कारोबारियों की सरकार से मांग- ऐतिहासिक बाजार को पर्यटन से जोड़ा जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर के सबसे पुराने और ऐतिहासिक बाजारों में शामिल परेड मार्केट की रौनक गायब होती जा रही है। कभी महिलाओं के लिए खरीदारी का प्रमुख केंद्र रही ये मार्केट अब बुनियादी सुविधाओं के अभाव में है। कारोबारियों का कहना है कि अगर पार्किंग, बिजली, पेयजल और यातायात व्यवस्था का समाधान हो तो रौनक लौट आएगी। बुनियादी सुविधाओं के अभाव में ग्राहक बाजार आने से बच रहे हैं। ऑनलाइन खरीदारी ने भी कारोबार पर असर डाला है।
परेड मार्केट महिलाओं के कपड़े, आभूषण की दुकानों के लिए जानी जाती है। बाजार की तंग और ऐतिहासिक गलियां ही इसकी पहचान हैं। कारोबारियों का कहना है कि बाजार में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग नहीं होना है। ग्राहक वाहन खड़ा करने की जगह न मिलने पर वापस लौट जाते हैं। बिजली की आंख-मिचौली तो आम बात है। शाम ढलते ही स्ट्रीट लाइटें साथ छोड़ देती हैं। बाजार में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। यदि समय रहते बाजार का विकास नहीं किया गया तो छोटे व्यापारियों के लिए कारोबार चलाना और मुश्किल हो जाएगा।
-- -
16 साल से यहां दुकान चला रहा हूं। ग्राहक आते हैं लेकिन पार्किंग न मिलने पर लौट जाते हैं। बिजली की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई है। प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं देता है। समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
- राजकुमार, दुकानदार
-- -
हमारा परिवार 1949 से यहां कारोबार कर रहा है। पहले बाजार में दिनभर भीड़ रहती थी। अब लोग ऑनलाइन और मॉल से खरीदारी कर रहे हैं। इससे दुकानदारी चाैपट हो रही है।
- परवीन गुप्ता, कारोबारी
-- -
73 साल से हमारी दुकान यहां है। पहले त्योहारों पर बाजार में पैर रखने की जगह नहीं होती थी। अब पार्किंग की कमी और बदलती खरीदारी की आदतों से कारोबार लगातार घट रहा है।
- कौशल गुप्ता, कारोबारी
-- -
परेड मार्केट की पहचान
जम्मू की परेड मार्केट शहर के सबसे पुराने बाजारों में गिनी जाती है। इसे राजतिलक रोड भी कहा जाता है। मान्यता है कि पुराने समय में नए राजा का राजतिलक इसी मार्ग पर होता था। वर्षों तक यह बाजार महिलाओं की खरीदारी का प्रमुख केंद्र रहा, लेकिन अब सुविधाओं की कमी और बदलते बाजार के कारण इसकी रौनक लगातार फीकी पड़ रही है।