फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fraud, crime news

Jammu News: दुकान से दस्तावेज चोरी कर खोला फर्जी खाता, निकाने 8.15 लाख

विज्ञापन
fraud, crime news
बिना जानकारी एलआईसी पॉलिसी बंद कर निकाली राशि, स्पेशल विंग ने दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन

- पाॅलिसीधारक की दुकान पर काम करता था आरोपी तारुस कुमार, छत्तीसगढ़ का रहने वाला है
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। छन्नी हिम्मत निवासी की एलआईसी पॉलिसी को उसकी जानकारी के बिना बंद कर करीब 8.15 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपी तारुस कुमार ने पहले दुकान से पॉलिसी के मूल दस्तावेज चोरी किए। फिर जाली दस्तावेज और हस्ताक्षरों की मदद से बैंक खाता खोलकर राशि निकाल ली। आरोपी छन्नी हिम्मत में पाॅलिसीधारक की दुकान पर ही काम करता था और मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला है।

मामले में स्पेशल क्राइम विंग (एससीडब्ल्यू) में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। एससीडब्ल्यू के अनुसार एफआईआर जम्मू-कश्मीर ग्रामीण बैंक के मुख्यालय नरवाल के ऑडिट, निरीक्षण एवं सतर्कता विभाग के प्रमुख की शिकायत पर दर्ज की है। शुरुआती जांच में सामने आया कि पीड़ित की पॉलिसी उसकी सहमति के बिना समय से पहले बंद कर दी गई। 8.15 लाख से अधिक की राशि फर्जी दस्तावेज के आधार पर खोले गए एक बैंक खाते में जमा कराई। इसके बाद राशि का बड़ा हिस्सा दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर कर अगल-अलग माध्यमों से निकाल लिया। जांच में यह भी पता चला कि पॉलिसी के मूल दस्तावेज दुकान से चोरी किए गए थे। आरोपी पॉलिसीधारक की दुकान का पूर्व कर्मचारी था जो एलआईसी एजेंट भी है। उसी ने फर्जी दस्तावेज से साजिश को अंजाम दिया। स्पेशल क्राइम विंग ने तारुस कुमार व अन्य के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच इंस्पेक्टर काली चरण को सौंपी गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क और धोखाधड़ी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed