{"_id":"69caede41c820be2fd0f3684","slug":"education-news-samba-news-c-289-1-sba1003-111632-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: छात्राओं ने कढ़ाई के साथ \nसीखी ब्लाॅक व स्टेंसिल प्रिंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: छात्राओं ने कढ़ाई के साथ सीखी ब्लाॅक व स्टेंसिल प्रिंटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
जीडीसी सांबा में फैब्रिक एम्बेलिशमेंट कोर्स करवाया, प्रतिभागियों को दिए प्रमाणपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। राजकीय डिग्री काॅलेज (जीडीसी) सांबा के गृह विज्ञान विभाग व महिला विकास प्रकोष्ठ ने 10 दिवसीय फैब्रिक एम्बेलिशमेंट का कोर्स करवाया। इसमें छात्राओं ने कढ़ाई, ब्लॉक प्रिंटिंग, स्टेंसिल प्रिंटिंग, फैब्रिक प्रिंटिंग और सिक्वेन्स वर्क जैसी तकनीकों का प्रशिक्षण लिया।
कोर्स सात मार्च से शुरू हुआ था। सोमवार को समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। संसाधन व्यक्ति डोगरा वेलविशर फाउंडेशन के अरुण गुप्ता व रितु गुप्ता ने विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया। विभागाध्यक्ष रमणदीप कौर ने बताया कि प्रशिक्षण से छात्राओं के कौशल और रचनात्मकता में निखार आया है। प्राचार्य निरलेप कौर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। समापन कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने डिजाइन व उत्पाद भी प्रदर्शित किए जिन्हें खूब सराहा गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Trending Videos