{"_id":"6ab2efe275676d79b309aaf1","slug":"electricity-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1019923-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: संभाग स्तर पर सर्वे में पुराने व जर्जर\nबिजली के तारों की होगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: संभाग स्तर पर सर्वे में पुराने व जर्जर बिजली के तारों की होगी पहचान
विज्ञापन
नोट : कृपया एक बार जरूर पढ़ लें।
-- -
- लोकल फाल्ट की समस्या से उपभोक्ताओं को निजात दिलाने की कवायद
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के लिए बिजली विभाग मरम्मत कार्य कराने जा रहा है। अब संभाग स्तर पर लाइनों का सर्वे होगा। सर्वे में जहां तार बदलने की जरूरत है, उसके लिए संबंधित अधिकारी डिमांड करेंगे। इस पर विभाग औपचारिकता पूरी करके बिजली लाइनों को बदलने का कार्य कराएगा।
विभाग के एक्सईएन के अनुसार वर्तमान में बढ़ती बिजली की मांग के कारण पुरानी लाइनें और तार ओवरलोड हो रहे हैं। क्षमता से अधिक लोड होने और तारों के जर्जर होने की वजह से आए दिन तकनीकी खराबी, ट्रिपिंग और लोकल फाल्ट की समस्याएं पैदा हो रही हैं। इससे आम जनता को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। शहर और ग्रामीण इलाकों में वर्षों पुरानी और जर्जर हो चुकी बिजली की लाइनों के सर्वे से पहले पोल और तार पर पेड़ की टहनियां और लता को हटाया जाएगा। बिजली लाइन साफ दिखने के बाद बिजली विभाग के फील्ड स्टाफ यह देखेंगे कि एक से दूसरे पोल के बीच में तार की क्षमता कितनी है और वह कितनी बार टूट चुके हैं।
-- --
अधिकारियों की टीमें संभालेंगी कमान
समस्या के स्थायी समाधान के लिए विभाग ने अपने सहायक कार्यपालक अभियंताओं (एईई) और कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) को जमीनी स्तर पर सर्वे करने की जिम्मेदारी दी है। यह टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर पुरानी, लटकती और जर्जर लाइनों की पहचान करेंगी और विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगी।
विज्ञापन
-- --
चार चरणों में बदले जाएंगे तार
सर्वे का काम पूरा होने के बाद प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर एक व्यापक कार्य योजना तैयार की जाएगी। योजना के तहत चार अलग-अलग चरणों में जर्जर तारों और ओवरलोड ट्रांसफार्मर को बदलने का काम किया जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि जर्जर तारों की जगह आधुनिक और मजबूत एबी केबल लगाई जाए
-- --
बिजली लाइनों में लगातार सुधार का कार्य कराया जा रहा है। फिर भी जहां अधिक लोकल फाल्ट की समस्या आ रही है, वहां पर संबंधित स्टाफ को सर्वे करके रिपोर्ट करने को कहा गया है। इससे जहां जैसी आवश्यकता है कार्य कराकर जनता को 24 घंटे बिजली की सप्लाई दी जा सके।
- सरदारी लाल, एक्सईएन बिजली विभाग