फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vigilance stepped up in the border area near Samba railway station.

जम्मू-कश्मीर: सांबा में ट्रेन पर गोली चली या पथराव? सियालदह एक्सप्रेस पर संदिग्ध हमले के बाद तलाश तेज

Wed, 23 Sep 2026 12:10 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 23 Sep 2026 12:10 PM IST
सार

सांबा रेलवे स्टेशन के पास जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस के इंजन का शीशा क्षतिग्रस्त होने के बाद गोली या पथराव की आशंका में पुलिस, बीएसएफ और सुरक्षाबलों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन
Vigilance stepped up in the border area near Samba railway station.
- फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय सीमा के अति संवेदनशील इलाके में सांबा रेलवे स्टेशन के निकट सियालदह एक्सप्रेस पर हुए संदिग्ध हमले ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। ट्रेन पर गोली चलाई गई या केवल पथराव हुआ या फिर इसके पीछे किसी बड़ी साजिश के तहत कोई और वारदात हुई... इस सवाल की गहराई तक जाने और साजिशकर्ताओं को दबोचने के लिए मंगलवार को दिनभर सांबा व आसपास के इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया।

विज्ञापन

सोमवार की आधी रात हुए हमले में जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस में इंजन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना के बाद से ही पुलिस, बीएसएफ और अन्य सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया था। चप्पे-चप्पे पर सघन तलाश लगातार जारी है। जांच एजेंसियों का मानना है कि इस वारदात के पीछे कोई गहरी साजिश भी हो सकती है। इसी आशंका के चलते सीमावर्ती और पहाड़ी क्षेत्रों को जोड़ने वाले सभी संपर्क मार्गों पर कड़ी नाकेबंदी कर दी गई है। हाईवे पर गुजरने वाले हर वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है और घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से सघन पूछताछ कर सुराग जुटाए जा रहे हैं।

मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे एक किलोमीटर के दायरे में पहले से लागू प्रतिबंधों के तहत अब और अधिक कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मंगलवार को एसएसपी सांबा अनुज कुमार ने स्वयं मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने बॉर्डर पुलिस पोस्ट के अधिकारियों और जवानों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए, दिन-रात की गश्त बढ़ाई जाए और नाकों पर वाहनों की जांच में कोई कोताही न बरती जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक हुईं प्रमुख घटनाएं
26 अक्तूबर 2003 (शालीमार एक्सप्रेस हमला) 
सांबा व घगवाल रेलवे स्टेशनों के बीच जतवाल क्षेत्र में शालीमार एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान एक बड़ा विस्फोट हुआ। इस घटना में ट्रेन का इंजन और कई डिब्बे पटरी से उतर गए। प्रारंभिक जांच में इसे आतंकवादी साजिश माना गया।

वर्ष 2016 (विस्फोटकों के साथ आतंकी ढेर)
सीमा सुरक्षाबल ने सांबा सेक्टर में तीन आतंकियों को मार गिराया था। मुठभेड़ के बाद हुई जांच के दौरान आतंकियों के पास से रेलवे ट्रैक को उड़ाने के लिए चेन आईईडी और अन्य भारी विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी। सुरक्षा एजेंसियों की समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बहुत बड़ी साजिश नाकाम हो गई और संभावित रेल हादसा टल गया।
 
2 जनवरी 2023 (मोर्टार शेल बरामद)
सांबा रेलवे स्टेशन के निकट कालीबड़ी में रेलवे लाइन से महज 150 मीटर दूरी पर एक पुराना मोर्टार शेल बरामद हुआ था। बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed