फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   emergency landing of helicopter in katra

वैष्णो देवी: हेलीकॉप्टर से टकराई चील, इंमरजेंसी लैंडिंग से बाल-बाल बचे श्रद्धालु

Thu, 24 Nov 2016 12:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा Updated Thu, 24 Nov 2016 12:07 PM IST
विज्ञापन
emergency landing of helicopter in katra
वैष्णी देवी में हेलीकॉप्टर सेवा - फोटो : File Photo
श्री माता वैष्णो देवी श्रद्धालुओं को भवन से कटड़ा लेकर आ रहे चापर से चील टकरा गई। लैंडिंग के दौरान हुई इस घटना को पायलट की सूझबूझ ने हादसे को टाल दिया।
विज्ञापन


मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्राइन बोर्ड एके साहू ने बताया कि हेलीकाप्टर में यात्रा कर रहे सभी यात्री सुरक्षित हैं। 

जानकारी के अनुसार हिमालयन हेली सेवा का हेलीकाप्टर आखिरी उड़ान पर छह श्रद्धालुओं को लेकर सांझीछत से कटड़ा की ओर आ रहा था।

एक साल पहले दुर्घटनाग्रस्त हुआ था हेलीकॉप्टर

emergency landing of helicopter in katra
माता वैंष्णों देवी की प्राकृतिक पिंडी - फोटो : File Photo
रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचते ही एक बड़ी चील हेलीकाप्टर के अगले हिस्से से टकरा गई। पायलट ने घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लिया और हेलीकाप्टर को सफलतापूर्वक कटड़ा हेलीपैड पर लैंड करवा लिया। हालांकि लैंडिंग न होने तक हेलीकाप्टर में बैठे श्रद्धालुओं की सांसें अटकी रहीं।

एक वर्ष पहले 23 नवंबर को ही कटड़ा-सांझी छत के बीच चील के टकराने से एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस हादसे में पायलट सहित सभी सात यात्रियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed