{"_id":"69efd9557077e5cff30a46f4","slug":"encroachment-news-jammu-news-c-10-jmu1062-898098-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मझीन और रंगूड़ा में जेडीए की \nजमीन पर 20 अवैध ढांचे गिराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मझीन और रंगूड़ा में जेडीए की जमीन पर 20 अवैध ढांचे गिराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सख्ती की चेतावनी, प्रॉपर्टी डीलरों पर भी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने मझीन और रंगूड़ा में अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मझीन में खसरा नंबर 115 और रंगूडा में खसरा नंबर 99 में जेडीए की जमीन पर बनाए 20 अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया है।
अधिकारियों के अनुसार, हटाए गए ढांचों में 12 पक्के मकान और आठ प्लिंथ शामिल हैं। प्राधिकरण ने यहां से पहले भी अतिक्रमण हटाया था लेकिन अतिक्रमणकारियों ने फिर से अवैध ढांचे तैयार कर लिए। अधिकारियों ने यह भी पाया कि कुछ प्रॉपर्टी डीलर और भूमाफिया जेडीए की जमीन पर अवैध कब्जा कर उसकी खरीद-फरोख्त में सक्रिय हैं। इससे आम लोगों को गुमराह किया जा रहा है और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जेडीए ने चेतावनी दी है कि अवैध कब्जा, निर्माण या जमीन की धोखाधड़ी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जनता से अपील की है कि जमीन की खरीद-फरोख्त से पहले जेडीए से सत्यापन जरूर करें। किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना प्राधिकरण को दें।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X