हाईकोर्ट से बड़ी राहत: आप विधायक मेहराज मलिक जेल से रिहा, बाहर आते ही बोले- ‘जनता की आवाज उठाता रहूंगा’
मेहराज मलिक को कठुआ जेल से रिहा कर दिया गया जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय ने उनकी पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत हिरासत को रद्द कर दिया। रिहाई के बाद उन्होंने जनता के मुद्दे उठाते रहने का संकल्प दोहराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आप विधायक मेहराज मलिक को कठुआ जेल से मंगलवार को रिहा कर दिया गया जिसके बाद उन्होंने लोगों के मुद्दे उठाने का संकल्प दोहराया। यह रिहाई जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय द्वारा उनकी पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत की गई हिरासत को रद्द किए जाने के बाद हुई।
मामले में न्यायालय ने कहा था कि जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी हिरासत आदेश कानूनी रूप से टिकाऊ नहीं था और इसमें सोच-विचार की कमी पाई गई। कोर्ट ने आदेश देते हुए तुरंत रिहाई के निर्देश दिए थे।
जेल से बाहर आने पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। मलिक ने कहा कि वह अब पहले की तरह जनता की आवाज उठाते रहेंगे और उनके मुद्दों को मजबूती से सामने लाते रहेंगे।
मलिक को पिछले साल सितंबर में सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने के आरोपों के चलते पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया था और उन्हें कठुआ जेल भेजा गया था। बाद में उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपनी हिरासत को चुनौती दी थी। फिलहाल कोर्ट के फैसले के बाद मामले का कानूनी अध्याय समाप्त हो गया है, लेकिन आगे की राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चा जारी रहने की संभावना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X