{"_id":"69f07dd167bb75e7a7038780","slug":"5-lakh-families-in-jammu-and-kashmir-to-receive-permanent-houses-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास की बड़ी सौगात: जम्मू-कश्मीर में पांच लाख परिवारों को मिलेंगे पक्के मकान, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास की बड़ी सौगात: जम्मू-कश्मीर में पांच लाख परिवारों को मिलेंगे पक्के मकान, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:59 PM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रीनगर में घोषणा की कि जम्मू-कश्मीर में कच्चे मकानों में रह रहे सभी पांच लाख परिवारों को भौतिक सत्यापन के बाद पक्के मकान दिए जाएंगे।
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : बासीत जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में कच्चे मकानों में रह रही सभी पांच लाख परिवारों को भौतिक सत्यापन के बाद पक्के मकान उपलब्ध कराए जाएंगे।
Trending Videos
श्रीनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जम्मू-कश्मीर में कोई भी परिवार कच्चे मकान में न रहे। हाल ही में हुए सर्वे में यह सामने आया है कि प्रदेश में करीब पांच लाख परिवारों के पास स्थायी आवास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 3,550 करोड़ की लागत से 330 नई सड़क परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया, जिनकी कुल लंबाई लगभग 1600 किलोमीटर है। इन सड़कों से 363 दूरदराज के गांवों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
इसके साथ ही उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों और किसानों की आय बढ़ाने के लिए चल रही योजनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि सरकार का लक्ष्य देश से गरीबी को पूरी तरह खत्म करना है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रीनगर में घोषणा की कि जम्मू-कश्मीर में कच्चे मकानों में रह रहे सभी पांच लाख परिवारों को भौतिक सत्यापन के बाद पक्के मकान दिए जाएंगे। पीएमजीएसवाई के तहत 3,550 करोड़ रुपये की लागत से 330 सड़क परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया, जिससे दूरदराज क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

कमेंट
कमेंट X