{"_id":"69b867fd2b2aa23d720febf1","slug":"health-camp-samba-news-c-268-1-akb1001-101726-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चिकित्सा शिविर में 150 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चिकित्सा शिविर में 150 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। पंचायत अम्बारां के गुड़ा तालाब में सेना की ओर से रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 150 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयां प्रदान की गईं।
चिकित्सा शिविर के दौरान लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर, जोड़ों का दर्द, आंखों की जांच, गैस और एसिडिटी सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। इसके अलावा महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं की भी विशेष रूप से जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
इस शिविर में अखनूर आयुर्वेदिक अस्पताल और उपजिला अस्पताल नीलकंठ के डॉक्टरों की टीम ने भी सहयोग किया और ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।
Trending Videos