फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heavy rains affect normal life in Jammu, house collapses in city Jammu

भारी बारिश से जम्मू बेहाल: शहीदी चौक में जर्जर मकान ढहा, कई इलाकों में घुसा पानी, फ्लैश फ्लड का अलर्ट

Sun, 23 Aug 2026 02:44 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 23 Aug 2026 02:44 PM IST
सार

जम्मू के शहीदी चौक में एक जर्जर मकान ढह गया और कई इलाकों में जलभराव से घर-दुकानें प्रभावित हुईं। 

विज्ञापन
Heavy rains affect normal life in Jammu, house collapses in city Jammu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जम्मू और आसपास के इलाकों में रविवार को हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर के शहीदी चौक इलाके में सुबह करीब 7:30 बजे एक पुराना और खाली मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां लोगों की आवाजाही कम थी, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मकान के मलबे से घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

यह मकान राजनी सलोत्रा का था। इमारत में कुछ महीने पहले दरारें आने के बाद वह अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहने लगी थीं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुराने, खाली और जर्जर मकानों का सर्वे कराने और मानसून के दौरान हादसों को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

कई इलाकों में घरों और दुकानों में घुसा पानी
भारी बारिश के बाद जम्मू के तल्लाब तिल्लो, भगवती नगर, कृष्णा नगर और कैनाल रोड समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। कई जगह बारिश का पानी घरों और दुकानों में घुस गया। लोगों का कहना है कि शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश के बाद भी जलभराव की समस्या सामने आती है।

जलभराव के कारण शहर में कई जगह यातायात भी प्रभावित हुआ। जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भगवती नगर के पास, जम्मू-आरएस पुरा मार्ग पर कुलियां और बजालता रोड पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जम्मू-किश्तवाड़ हाईवे पर मलबा गिरने से यातायात बंद
भारी बारिश के चलते रागी नाला के पास मलबा आने से जम्मू-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया। सड़क को साफ करने और यातायात बहाल करने के लिए काम जारी रहा। वहीं, डोडा जिले के ठाठरी इलाके में भी अचानक बाढ़ की खबर मिली किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

जम्मू में सबसे ज्यादा 66 मिमी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में जम्मू में 66 मिमी बारिश दर्ज की गई जो जम्मू-कश्मीर में सबसे अधिक रही। उधमपुर में 56 मिमी, पुंछ में 45 मिमी, कोकरनाग में 42 मिमी और काजीगुंड में 32.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने रविवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। 24 से 28 अगस्त तक मौसम गर्म और उमस भरा रह सकता है, जबकि कुछ स्थानों पर सुबह और दोपहर के समय बारिश या गरज-चमक के दौर आ सकते हैं।

29 से 31 अगस्त के बीच भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज स्थानीय बारिश के कारण अचानक बाढ़, मलबा गिरने और भूस्खलन का खतरा पैदा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed