{"_id":"6a8aea0af8605fa248007b66","slug":"video-apni-party-holds-convention-in-rs-pura-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: आरएस पुरा में अपनी पार्टी का अधिवेशन, पूर्व मंत्री मंजीत सिंह ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: आरएस पुरा में अपनी पार्टी का अधिवेशन, पूर्व मंत्री मंजीत सिंह ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
Nikita Gupta
Updated Sun, 23 Aug 2026 06:09 PM IST
Link Copied
आरएस पुरा में जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी की ओर से एक दिवसीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर किसान सेल के राज्य प्रधान बद्रीनाथ शर्मा ने की। अधिवेशन में पार्टी के प्रांतीय प्रधान एवं पूर्व मंत्री सरदार मंजीत सिंह, जिला प्रधान हरप्रीत सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान पूर्व मंत्री सरदार मंजीत सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में इस समय हर वर्ग की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि दिन-ब-दिन बढ़ती महंगाई के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा के 29 विधायक और तीन सांसद होने के बावजूद लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से चुनावों के दौरान किए गए कई वादे आज तक पूरे नहीं हुए हैं। रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने से लेकर लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के दावे भी धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को आम जनता और किसानों की समस्याओं की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए तथा लंबित मांगों का जल्द समाधान किया जाना चाहिए।
अधिवेशन के दौरान किसानों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की तथा संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।