फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Huma Qureshi promotes 'Baby Do Die Do' in J&K, bats for more film shoots in UT Jammu

J&K: हुमा कुरैशी फिल्म 'बेबी डू डाई डू' की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची जम्मू, बोलीं- यहां छिपी है अपार प्रतिभा

Tue, 21 Jul 2026 06:29 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 21 Jul 2026 06:29 PM IST
सार

अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने जम्मू में अपनी फिल्म 'बेबी डू डाई डू' के प्रमोशन के दौरान जम्मू-कश्मीर को फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर गंतव्य बनाने की बात कही।

विज्ञापन
Huma Qureshi promotes 'Baby Do Die Do' in J&K, bats for more film shoots in UT Jammu
हुमा कुरैशी अपनी फिल्म 'बेबी डू डाई डू' की स्क्रीनिंग के लिए जम्मू पहुंची - फोटो : एजेंसी

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने जम्मू-कश्मीर को एक बड़े फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में बेहतरीन प्राकृतिक लोकेशन और स्थानीय प्रतिभाओं की भरपूर संभावनाएं मौजूद हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलनी चाहिए।

विज्ञापन

हुमा कुरैशी अपनी फिल्म 'बेबी डू डाई डू' की स्क्रीनिंग के लिए जम्मू पहुंची थीं। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू में फिल्म प्रमोशन बहुत कम होते हैं और इसमें बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यहां के दर्शकों से उन्हें शानदार प्यार और समर्थन मिला है।

अभिनेत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर बसूरत जो फिल्मों की शूटिंग के लिए उपयुक्त हैं। उन्होंने पर्यटन विभाग और स्थानीय हितधारकों की ओर से स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा देने और अधिक फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की।

हुमा कुरैशी ने कहा कि छोटे-छोटे कदमों के जरिए जम्मू-कश्मीर को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग स्थलों में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म में उनका किरदार एक मजबूत महिला का है, जो किसी की मदद का इंतजार करने वाली पीड़िता नहीं बल्कि खुद अपनी कहानी की नायिका है।

फिल्म के निर्माता और हुमा के भाई साकिब सलीम ने भी जम्मू-कश्मीर की प्रतिभाओं की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी प्रोडक्शन कंपनी भविष्य की फिल्मों के लिए जम्मू-कश्मीर में ओपन ऑडिशन आयोजित करेगी। यहां के युवाओं में अभिनय की अपार संभावनाएं हैं। हुमा कुरैशी और साकिब सलीम ने जम्मू के दर्शकों से फिल्म को सिनेमाघरों में देखने की अपील की और लोगों से मिले प्यार व समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed