सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Infiltration bid foiled at Jyodiyan LoC, one intruder killed, one soldier injured

Jammu Kashmir: ज्यौड़ियां एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक घुसपैठिया ढेर, एक जवान घायल

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 20 Feb 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
सार

ज्यौड़ियां एलओसी के पलांवाला सेक्टर में  घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया।

Infiltration bid foiled at Jyodiyan LoC, one intruder killed, one soldier injured
सुरक्षाबल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे ज्यौड़ियां क्षेत्र में एक बार फिर सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश की गई। पलांवाला सेक्टर के नथुटिब्बा इलाके में 19 फरवरी को पाकिस्तानी सेना की ओर से घुसपैठ कराने का प्रयास किया गया, जिसे भारतीय सेना ने सतर्कता दिखाते हुए विफल कर दिया।

Trending Videos


सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद भारतीय जवानों ने छोटे हथियारों से जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान एक घुसपैठिया मार गिराया गया। इस कार्रवाई में भारतीय सेना का एक जवान भी घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सेना स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed