{"_id":"6997fd2e4862172908008129","slug":"infiltration-bid-foiled-at-jyodiyan-loc-one-intruder-killed-one-soldier-injured-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: ज्यौड़ियां एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक घुसपैठिया ढेर, एक जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: ज्यौड़ियां एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक घुसपैठिया ढेर, एक जवान घायल
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
सार
ज्यौड़ियां एलओसी के पलांवाला सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया।
सुरक्षाबल
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे ज्यौड़ियां क्षेत्र में एक बार फिर सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश की गई। पलांवाला सेक्टर के नथुटिब्बा इलाके में 19 फरवरी को पाकिस्तानी सेना की ओर से घुसपैठ कराने का प्रयास किया गया, जिसे भारतीय सेना ने सतर्कता दिखाते हुए विफल कर दिया।
Trending Videos
सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद भारतीय जवानों ने छोटे हथियारों से जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान एक घुसपैठिया मार गिराया गया। इस कार्रवाई में भारतीय सेना का एक जवान भी घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सेना स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।