डॉ. जितेंद्र सिंह बोले: प्रदेश के युवा नौकरी ढूंढने वाले नहीं रोजगार देने वाले बनें, उद्यमी बनने की दी सलाह
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने युवाओं से सरकारी नौकरी के पीछे भागने के बजाय उद्यमिता अपनाकर रोजगार सृजनकर्ता बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाएं आत्मनिर्भरता और व्यवसाय शुरू करने के लिए पर्याप्त सहयोग प्रदान कर रही हैं, जिनका युवाओं को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के युवा सिर्फ सरकारी नौकरी के पीछे न भागें, बल्कि खुद रोजगार देने वाले बनें। समय की मांग है कि युवा अपनी सोच बदलें और उद्यमिता की ओर आगे बढ़ें। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह बात डॉ. अंबेडकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के जम्मू-कश्मीर चैप्टर की शुरुआत पर आयोजित कार्यक्रम में की गई। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
जम्मू विवि के ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति, जनजाति और समाज के कमजोर वर्गों के लिए एक मजबूत व्यवस्था बनाई है, जिससे उन्हें शुरुआत से ही सहयोग मिल रहा है। इन वर्गों के लोगों को अब केवल नौकरी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपना काम शुरू करने और निवेश की दिशा में भी कदम बढ़ाने चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जन धन योजना ने लोगों को बैंकिंग से जोड़ा है, मुद्रा योजना ने बिना गारंटी के कर्ज की सुविधा दी है और विश्वकर्मा योजना पारंपरिक कारीगरों को मजबूत कर रही है।
उन्होंने योजनाओं के बारे में जागरू कता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इनकी जानकारी पहुंचनी चाहिए, ताकि हर जरूरतमंद इसका लाभ उठा सके। उन्होंने विज्ञान ज्योति जैसी पहल का जिक्र करते हुए कहा कि इससे लड़कियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और लोग आत्मनिर्भर बनें। साथ ही उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर चैंबर ऑफ कॉमर्स जैसे मंच कमजोर वर्गों को आगे बढ़ने और व्यवसाय के अवसरों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे।
मुनीश शर्मा ने पर्यटन विकास पर की चर्चा
भाजपा नेता मुनीश शर्मा ने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर क्षेत्र के पर्यटन, नवीकरणीय ऊर्जा और स्मार्ट कृषि से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। शर्मा ने कहा कि जम्मू में ट्रैकिंग, विंटर स्पोर्ट्स, आध्यात्मिक पर्यटन और एडवेंचर गतिविधियों की अपार संभावनाएं हैं जिन्हें योजनाबद्ध तरीके से विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने लाट्टी, डुडू, पंचैरी, बसंतगढ़, सिंथन टॉप, बूढ़ा अमरनाथ, बनी और सरथल जैसे प्रमुख स्थलों को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की मांग की।

कमेंट
कमेंट X