{"_id":"6a044ec8af29ee68760260b9","slug":"jammu-kashmir-cong-protests-in-jammu-over-neet-cancellation-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET Controversy: नीट रद्द के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका केंद्र सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET Controversy: नीट रद्द के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका केंद्र सरकार का पुतला
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 13 May 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने नीट-यूजी परीक्षा रद्द और पेपर लीक के खिलाफ जम्मू में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
नीट रद्द होने के खिलाफ जम्मू-कश्मीर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नीट-यूजी परीक्षा रद्द किए जाने और पेपर लीक के विरोध में जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी ने इस मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की अपील की।
Trending Videos
जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता पार्टी मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
रमन भल्ला ने कहा कि नीट परीक्षा से जुड़ी अनियमितताओं और पेपर लीक की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके और छात्रों का भरोसा परीक्षा प्रणाली पर दोबारा कायम हो।
उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द होने और बार-बार पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और यह गंभीर चिंता का विषय है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता कमजोर हुई है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग की कि परीक्षा से जुड़े सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और जिम्मेदार लोगों को पद से हटाया जाए। कांग्रेस ने युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ न करने की चेतावनी दी है।