{"_id":"69a9eced5f893a0aea0a2de5","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-269-1-jou1001-102180-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जय बुआ दाती केसां तथा जन्द देवता के दरबार में माथा टेक लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जय बुआ दाती केसां तथा जन्द देवता के दरबार में माथा टेक लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौडि़यां। आल इंडिया पावा बिरादरी की तरफ से जय बुआ दाती केसां तथा जन्द देवता देव स्थान कोट लैडियां बल्ले दा बाग में मेल का आयोजन धूमधाम से किया गया। देव स्थान कमेटी के अनुसार मेल में बिरादरी के हजारों लोगों ने भाग लिया और माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।
मेल का कार्यक्रम सुबह हवन यज्ञ के साथ शुरू किया गया। 12 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक पूजा अर्चना की गई। डेढ़ बजे के बाद 50 के करीब नवविवाहित जोड़ों ने देव स्थान के इर्द-गिर्द परिक्रमा कर बुआ केसां तथा जन्द देवता का आशीर्वाद लिया और अपने विवाहित जीवन में खुशहाल रहने की कामना की।
बिरादरी की तरफ से बिरादरी के प्रधान चमन लाल पावा के नेतृत्व में एक बैठक भी आयोजित की गई। इसमें बिरादरी के सदस्य रवेल सिंह पावा तथा पात्र काली दास पावा ने बिरादरी के सभी लोगों को आपस में एकता बनाये रखने तथा आपसी तालमेल बनाये रखने पर जोर दिया। बैठक में देवस्थान में एक बड़े हाल का निर्माण करने की योजना बनाई गई ताकि बारिश आदि के मौसम में कोई परेशानी न आए। इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसमें बिरादरी के सभी लोगों ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया। मेल में पंजाब, दिल्ली, पठानकोट आदि से भी बिरादरी के लोग पहुंचे हुए थे। इस मौके पर देव राज परगवाल, पोढी राम, रवेल चंद पावा, बुआ दित्ता, प्यारा राम सहित बिरादरी के लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Trending Videos