{"_id":"69aa98bbd6fbc3c6940349af","slug":"video-tractor-road-damaged-in-madi-nala-farmers-facing-problems-in-sowing-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: माड़ी नाला में ट्रैक्टर रोड क्षतिग्रस्त, किसानों को बुआई में हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: माड़ी नाला में ट्रैक्टर रोड क्षतिग्रस्त, किसानों को बुआई में हो रही परेशानी
Nikita Gupta
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:34 PM IST
Link Copied
पंचायत माड़ी नाला के वार्ड नंबर तीन में खेतों तक जाने वाला ट्रैक्टर रोड क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के खराब होने के कारण उन्हें अपनी जमीन की बुआई करने में दिक्कत आ रही है। इस समस्या को लेकर गांव के लोगों ने ब्लॉक कार्यालय में लिखित शिकायत भी दी है व सड़क को जल्द से जल्द ठीक करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क के निर्माण के लिए पहले ही पैसे स्वीकृत हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद काम नहीं करवाया गया। क्षेत्रवासी पूर्व पंच मोहिंदर लाल शर्मा व अजय शर्मा ने कहना है कि यह काम राजनीतिक खींचतान का शिकार हो गया है, जिसके कारण लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर जल्द से जल्द ट्रैक्टर रोड को ठीक करवाया जाए, ताकि किसान समय पर अपनी जमीन की बुआई कर सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।