{"_id":"69ab269b3a3876137c088c47","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-10-jmu1041-852069-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ज्यौड़ियां में पशु तस्करी पर गुस्सा, तस्करों की गाड़ी को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ज्यौड़ियां में पशु तस्करी पर गुस्सा, तस्करों की गाड़ी को लगाई आग
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां (जम्मू)। ज्यौड़ियां के गांव तरोटी खड्ड के पास शुक्रवार को पशु तस्करी में शामिल गाड़ी को आग लगा दी गई। गो रक्षकों ने प्रदर्शन कर तस्करों को गिरफ्तार करने की मांग की। मामला गरमाता देख पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। पुलिस ने तस्करी और गाड़ी को आग लगाने के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोरक्षकों के अनुसार वीरवार रात सूचना मिली कि तस्कर दो गाड़ियों में गोवंश को ले जा रहे हैं। इस पर उन्होंने अखनूर रोड पर नाका लगाकर रोका लेकिन तस्करों ने गाड़ियों को भगा लिया। उन्होंने गाड़ियों का पीछा किया लेकिन तस्कर चकमा देकर फरार हो गए। गोरक्षकों के अनुसार शुक्रवार सुबह पता चला कि एक गाड़ी गांव तरोटी में खड्ड के पास गुज्जरों की बस्ती में खड़ी है। गोरक्षक तरोटी खड्ड में पहुंचे और तस्करों के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना पर चौकी प्रभारी ज्यौड़ियां वीरेंद्र सिंह चिब टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोरक्षकों ने प्रशासन से पशु तस्करी व क्षेत्र में नशे का कारोबार कर रहे लोगों को उठाकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने गाड़ी से एक गाय और दो बछड़े को बाहर निकाला। पुलिस गाड़ी को चौकी ले जाने लगी। इस बीच गाड़ी ज्यौड़ियां-खौड़ मुख्य मार्ग पर तरोटी पुल के पास पहुंची तो हुजूम में शामिल किसी ने गाड़ी को आग लगा दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई।
-- -- -- --
पशु तस्करी और आग लगाने का मामला दर्ज, जांच शुरू
इसके बाद डीएसपी अखनूर वीरेंद्र गुप्ता और एसडीएम खौड़ सतीश कुमार शर्मा भी पहुंच गए। एसडीएम सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि तरोटी पुल पर पुलिस और सेना का सयुंक्त नाका लगा दिया है। डीएसपी अखनूर वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि पुलिस ने पशु तस्करी और आग लगाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos