सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: किसानों की समस्याओं की जानकारी लें समाधान करें अधिकारी

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के कृषि विज्ञान केंद्र सांबा में छठी वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्कॉस्ट जम्मू के कुलपति प्रो. बीएन त्रिपाठी ने की। इस कार्यक्रम में निदेशक अनुसंधान प्रो. एस के गुप्ता, निदेशक विस्तार प्रो. अमरीश वैद, डीन एफओए डॉ. अनिल कुमार शर्मा, प्रो विकास टंडन, प्रो एम एस भदवाल, प्रो सुशील कुमार शर्मा, आईसीएआर अटारी जोन-1 के डॉ आशीष मुराई सहित सांबा जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी और केवीके सांबा का स्टाफ मौजूद रहा।
Trending Videos


बैठक में 17 अगस्त 2024 से अब तक की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की गई तथा वर्ष 2026-27 के लिए कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रो. बी एन त्रिपाठी ने केवीके को निर्देश दिया कि सांबा जिले के विभिन्न ब्लॉकों का व्यापक दौरा कर किसानों और महिला किसानों की प्रमुख समस्याओं की जानकारी जुटाई जाए, ताकि उनका समय रहते समाधान किया जा सके। उन्होंने फलों और सब्जियों के मूल्य संवर्धन, संरक्षित खेती और डेयरी फार्मिंग को बढ़ावा देने पर अधिक जागरूकता फैलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएं और सभी गतिविधियों का सही तरीके से दस्तावेजीकरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक अनुसंधान प्रो. एस के गुप्ता ने केवीके सांबा किसानों के कल्याण के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं निदेशक विस्तार प्रो. अमरीश वैद ने भी केवीके की गतिविधियों और किसानों के हित में कई सुझाव दिए।
बैठक की शुरुआत केवीके सांबा के मुख्य वैज्ञानिक एवं प्रमुख प्रो. संजय खजूरिया ने की। उन्होंने केवीके सांबा की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट और पिछली बैठक में दिए गए सुझावों पर की गई कार्रवाई की जानकारी दी। साथ ही केवीके सांबा की शोध और विस्तार गतिविधियों की उपलब्धियों, जिसमें आईसीएआर उत्कृष्टता पुरस्कार भी शामिल है, के बारे में अवगत कराया।

बैठक के दौरान मुख्य कृषि अधिकारी सांबा डॉ. राजेश खजूरिया और मुख्य पशुपालन अधिकारी डॉ. राहुल देव ने भी जिले में कृषि और पशुपालन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी कई सुझाव दिए जिन्हें आगामी कार्ययोजना में शामिल किया गया। बैठक में करीब 20 से अधिक विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। अंत में कुलपति प्रो. बीएन त्रिपाठी ने भविष्य में और अधिक उत्साह और समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर प्रगतिशील महिला किसान ज्योति रानी भी मौजूद रहीं। बैठक के सफल आयोजन में केवीके सांबा की टीम डॉ. सौरव गुप्ता, डॉ. अजय कुमार, डॉ. शालिनी खजूरिया, भारत भूषण, तजिंदर सिंह, पवनदीप सिंह और शमशेर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed