{"_id":"69bc635ec204f5e1e90ce971","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-111465-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चीची माता मंदिर में भीड़, माथा टेककर मांगी सुख समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चीची माता मंदिर में भीड़, माथा टेककर मांगी सुख समृद्धि
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। चैत्र नवरात्र के पहले दिन हल्की बारिश के बावजूद जिले के प्रसिद्ध चीची देवी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने माथा टेककर सुख शांति और समृद्धि की कामना की।
सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मां के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। मौसम की बाधा भी भक्तों की श्रद्धा को नहीं रोक सकी। छाता और रेनकोट के सहारे श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने मां की पूजा अर्चना की। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे दर्शन का माहौल और भी भव्य हो गया।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही, वहीं पेयजल, साफ-सफाई और यातायात नियंत्रण के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि बारिश के बीच किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
इस अवसर पर उपायुक्त आयुषी सूदन ने मंदिर में पहुंचकर माता के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने कंजक पूजन कर कन्याओं का आशीर्वाद लिया तथा जिला वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
श्रद्धालु सीमा देवी ने बताया कि बारिश के बावजूद माता के दर्शन के लिए इस बार भी आई हूं। यहां आकर मन को अपार शांति मिलती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होने का विश्वास है। श्रद्धालु पूजा शर्मा ने कहा कि नवरात्र हमारे लिए विशेष महत्व रखते हैं। मौसम कैसा भी हो, माता के दरबार में हाजिरी लगाना हमारी आस्था का हिस्सा है। यहां की व्यवस्थाएं भी काफी अच्छी हैं, जिससे दर्शन करने में कोई परेशानी नहीं हुई।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करें और शांतिपूर्वक दर्शन करें, ताकि सभी को सुगमता से माता के दरबार में हाजिरी लगाने का अवसर मिल सके।
Trending Videos