सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: चरस बरामदगी मामले में मुचलके के साथ जमानत

संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 14 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सांबा। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सांबा की अदालत ने चरस बरामदगी मामले में आरोपी सुरिंदर सिंह निवासी रामगढ़ को जमानत दे दी। अदालत ने पाया कि बरामद मादक पदार्थ की मात्रा व्यावसायिक श्रेणी से काफी कम है और मामले में एफएसएल रिपोर्ट भी अभी लंबित है। अभियोजन के अनुसार गत 10 अप्रैल को पुलिस ने रामगढ़ क्षेत्र में एक कार से 171.16 ग्राम चरस जैसी सामग्री बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया था।
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि बरामदगी की पुष्टि के लिए एफएसएल रिपोर्ट अभी नहीं आई है और कुल मात्रा व्यावसायिक श्रेणी (1 किलोग्राम) से काफी कम है। वहीं अभियोजन ने जमानत का विरोध करते हुए मामले को गंभीर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि बरामद मात्रा बहुत कम इंटरमीडिएट श्रेणी में आती है और एनडीपीएस एक्ट की धारा 37 की कठोरता इस मामले में लागू नहीं होती। साथ ही यह भी कहा कि आरोपी को ट्रायल से पहले अनावश्यक रूप से हिरासत में रखना उचित नहीं है।
न्यायाधीश अरविंद शर्मा ने आरोपी को 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत देने के निर्देश दिए, साथ ही साक्ष्य से छेड़छाड़ न करने और प्रत्येक सुनवाई में उपस्थित रहने की शर्त लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed