पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: तीन दिन बाद मिल रहा सिर्फ 40 मिनट पानी

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा में पानी की किल्लत के चलते पैसे देकर टैंकर की मदद से पानी की जरुरत को पूरा करते लोग
पेयजल संकट से क्षेत्रवासी परेशान, 600-800 रुपये में खरीद रहे पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जल शक्ति विभाग की अनियमित जलापूर्ति के कारण सांबा नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। वार्ड नंबर-13 (चक मंगा रकवाल औद्योगिक क्षेत्र), वार्ड -3, वार्ड -5 तथा लिंक रोड के निवासियों ने विभाग पर निर्धारित मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नगर परिषद क्षेत्र होने के बावजूद कहीं तीसरे दिन तो कहीं सप्ताह में दो दिन केवल 40 से 50 मिनट तक ही पानी की आपूर्ति की जा रही है। इससे अधिकांश परिवारों की दैनिक जरूरतें पूरी नहीं हो पा रहीं।

स्थानीय निवासी विजय कुमार, आशीष कुमार, विजेंदर सिंह, कुलभूषण सिंह और अभय सिंह ने बताया कि विभागीय नियमों के अनुसार नियमित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाना चाहिए लेकिन वर्तमान व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई इलाकों में तीसरे दिन सीमित समय के लिए पानी मिलता है, जबकि कुछ स्थानों पर सप्ताह में केवल एक-दो बार ही जलापूर्ति हो रही है। इससे पीने के पानी के साथ-साथ घरेलू कार्यों के लिए भी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


निवासियों का आरोप है कि पानी की कमी के चलते उन्हें निजी टैंकरों पर निर्भर होना पड़ रहा है। एक टैंकर के लिए 600 से 800 रुपए तक खर्च करने पड़ रहे हैं। उन्होंने विभाग के कुछ डेलीवेजर्स पर लापरवाही और मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि उच्चाधिकारियों से शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने प्रशासन से जलापूर्ति व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने तथा प्रतिदिन नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सांबा में पानी की सीमित उपलब्धता और बढ़ती खपत के कारण अधिकांश क्षेत्रों में तीसरे दिन करीब 50 मिनट तक जलापूर्ति की जा रही है। शिकायतों को देखते हुए फील्ड कर्मचारियों को उचित हिदायतें दी गई हैं कि लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाया जाए। ज्ञानेश्वर सलगोत्रा, कार्यकारी अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed