बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Staying Away from Drugs, Embracing Sports

नशे से दूरी, खेलों से दोस्ती: रियासी में 13 जुलाई से होगी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता

Nikita Gupta Nikita Gupta
Updated Thu, 02 Jul 2026 10:23 PM IST
Staying Away from Drugs, Embracing Sports
रियासी में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, 13 जुलाई से जनरल जोरावर सिंह खेल मैदान में होगी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता। जनरल जोरावर सिंह खेल मैदान में 13 जुलाई से रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय युवाओं के संगठन इवनिंग क्रिकेट क्लब द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, उन्हें फिट रखना और नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। करीब दो वर्ष पहले कुछ स्थानीय युवाओं ने अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद फिट रहने और नियमित खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इवनिंग क्रिकेट क्लब की स्थापना की थी। क्लब के सदस्यों ने बताया कि अधिकांश युवा दिनभर नौकरी और अन्य कार्यों में व्यस्त रहते हैं, जिसके कारण वे अपने स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए समय नहीं निकाल पाते। इसी सोच के साथ क्लब बनाया गया और शाम के समय क्रिकेट खेलने की शुरुआत की गई। अब यही क्लब एक नई पहल करते हुए जिले के खिलाड़ियों के लिए रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहा है। क्लब के सदस्यों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले भर की टीमें हिस्सा लेंगी और नए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान से प्रेरित होकर क्लब ने यह निर्णय लिया है कि अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ा जाए, ताकि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और नशे जैसी गंभीर समस्या से दूर रहें। क्लब के सदस्यों ने बताया कि उनकी कोशिश रहेगी कि यह रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित की जाए, जिससे जिले के उभरते खिलाड़ियों को लगातार मंच मिलता रहे और रियासी में खेल संस्कृति को नई पहचान मिल सके। उन्होंने जिले के सभी क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने और खेल भावना को मजबूत करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Punjab Congress: राजा वड़िंग नहीं हटेंगे, हाईकमान का बड़ा फैसला; 3 कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त

पानीपत: कर्मचारियों ने सरकार पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप, 10 जुलाई को बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

02 Jul 2026

बिलासपुर: भाजपा के रूप लाल ठाकुर बने स्वारघाट बीडीसी अध्यक्ष, कमला देवी उपाध्यक्ष

02 Jul 2026

Shimla: शिमला कलेक्टिव ने लॉन्च किया ‘पीपुल्स मेनिफेस्टो’, सतत और समावेशी शहर बनाने पर मंथन

02 Jul 2026

Bihar: बिहार से महाराष्ट्र तक TET फर्जीवाड़ा! Hajipur में Cyber Cafe पर Maharashtra Police Raid

02 Jul 2026
विज्ञापन

नारनौल: समस्या समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं 39 शिकायतें, अधिकतर का मौके पर ही किया निपटारा

सिरमौर: कालाअंब के कार्टन उद्योग में भीषण आग, करोड़ों के नुकसान का अनुमान

02 Jul 2026
विज्ञापन

बहादुरगढ़: MIE पार्ट-बी में एक सप्ताह बाद भी सुलग रही आग, कार्रवाई की मांग

बरगाड़ी बेअदबी और बहिबल गोलीकांड मामलों की जांच तेज, घटनास्थलों पर पहुंची एसआईटी

राम मंदिर दान प्रकरण: ट्रस्ट के प्रभारी बोले गड़बड़ी आउटसोर्स कर्मचारियों ने की

02 Jul 2026

बहादुरगढ़: वार्ड-18 में 37 लाख के विकास कार्य शुरू, बरसाती पानी निकासी के लिए बिछेगी पाइपलाइन

पटियाला में पुलिस मुठभेड़, गोल्डी ढिल्लों गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

02 Jul 2026

चानौत जल विवाद: 36 इंच पाइपलाइन रोकने की चेतावनी; सुभाष बराला ने बातचीत से समाधान की कही बात

हरदोई: बारिश से बचने के लिए मचान के नीचे ली शरण, बिजली गिरने से पिता-पुत्र समेत सात लोग झुलसे

02 Jul 2026

Balod : चाय नाश्ते तक के लिए लूट, रस्ते में चाकू दिखाकर लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

02 Jul 2026

Budaun News: डेढ़ घंटे की बारिश ने फिर बढ़ाई लोगों की मुश्किल, सड़कों पर हुआ जलभराव

02 Jul 2026

घनसाली के जखन्याली में हुई मॉकड्रिल, बादल फटने से दो की मौत, 12 घायल

02 Jul 2026

अमृतसर में संत बाबा जवंद सिंह जी की 104वीं बरसी पर गुरुद्वारा संतसर साहिब में विशाल जोड़ मेला

02 Jul 2026

Raigarh: प्रोफेसर को उसके घर में घुसकर युवती ने पीटा, अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, वीडियो वायरल

02 Jul 2026

भिवानी: महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने किया भिवानी जेल व नागरिक अस्पताल का निरीक्षण

02 Jul 2026

पठानकोट में बारिश की वजह से सड़के जलमग्न

Bilaspur: पंजाब से संचालित चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

02 Jul 2026

अवाहदेवी: बगवाड़ा पंचायत ग्राम सभा में विकास कार्यों और प्रधानमंत्री आवास योजना पर हुई चर्चा

पठानकोट में आटो चालक ने यात्री को लूटा, बस स्टैंड छोड़ने का कहकर कहीं ओर ले गया

फरीदाबाद में बदलते मौसम और खराब खानपान के चलते लगातार पथरी के मरीजों की हो रही बढ़ोतरी

02 Jul 2026

Video: सोलन में फिर शुरू हुई मानसून की बारिश

02 Jul 2026

Rampur Bushahr: पंचायत समिति रामपुर में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कब्जा

02 Jul 2026

अब ट्रस्ट कर्मी और सुरक्षाकर्मियों की भी हो रही तलाश

02 Jul 2026

फर्रुखाबाद टीईटी परीक्षा: 19 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा, सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों का प्रवेश

02 Jul 2026

प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर से टिकटों की कालाबाजारी, आरपीएफ ने दलाल दबोचा

02 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed