{"_id":"69b86a3ed3ac5f018b0a479c","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-111428-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा में सीएससी एक्सीलेंस सेंटर शरू, एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा में सीएससी एक्सीलेंस सेंटर शरू, एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला मुख्यालय नंदनी में सीएससी एक्सीलेंस सेंटर का सोमवार को उपायुक्त आयुषी सूदन ने उद्घाटन किया। इससे जिले में डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने और नागरिकों को डिजिटल और सरकारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकेंगी।
यह केंद्र नागरिकों के लिए एक सुविधा केंद्र के रूप में कार्य करेगा। इस केंद्र के माध्यम से लोग आयुष्मान भारत पंजीकरण, पैन कार्ड सेवाएं, आधार से संबंधित सेवाएं, बैंकिंग व वित्तीय सेवाएं, बीमा सेवाएं, पेंशन योजनाएं, पीएम ई-श्रम पंजीकरण, बिजली-पानी के बिल भुगतान तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इस अवसर पर उपायुक्त आयुषी सूदन ने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में डिजिटल खाई को कम करने तथा लोगों तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएससी नेटवर्क के माध्यम से सरकारी सेवाओं को पारदर्शी, प्रभावी और सुलभ तरीके से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे नागरिक सशक्त हो रहे हैं और समावेशी डिजिटल विकास को बढ़ावा मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि इस केंद्र के शुरू होने से जिले में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा और सेवा वितरण प्रणाली में और सुधार आएगा। इससे आम लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
Trending Videos