{"_id":"69b86a5e632b09203c026d89","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-111430-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कंडी क्षेत्र की फसलों को लाभ, कुछ जगह तेज हवाओं ने पहुंचाया नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कंडी क्षेत्र की फसलों को लाभ, कुछ जगह तेज हवाओं ने पहुंचाया नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में रविवार रात जारी बारिश से कंडी क्षेत्र के किसानों को राहत मिली। सूख रही गेहूं की फसल को लाभ मिला है। वहीं बारिश के साथ तेज हवा चलने से मैदानी क्षेत्रों में पकने के कगार पर पहुंची गेहूं की फसल बिछने से किसान चिंतित हैं।
किसान अवतार चंद, गुरदियाल, बोधराज, कृष्ण ने कहा कि बारिश तो गेहूं की फसल के लिए अच्छी थी लेकिन चली तेज हवाओं ने गेहूं की फसल को खेत में ही बिछा दिया है। हवा से फसल हिल जाती है व दाना नरम होता है। ऐसे में किसानों को भी चिंता बनी हुई है क्योंकि फसल पकने के कगार पर है। ऐसे में तेज बारिश के बाद तेज हवाओं से फसल को नुकसान पहुंचा है।
हालांकि बारिश के बाद कई इलाकों में चली तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर गेहूं की खड़ी फसल खेतों में बिछ गई है। फसल के जमीन पर गिरने से किसानों में चिंता का माहौल है।
कृषि विभाग के अधिकारी शाम शर्मा के अनुसार अगर मौसम सामान्य रहा तो फसल को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। लगातार तेज हवाएं चलती रहीं तो फसल को नुकसान पहुंच सकता है।
Trending Videos