सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सांबा स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
सांबा। सांबा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से आसपास के दुकानदारों का कारोबार चौपट होकर रह गया है। दुकानदारों ने इस आस के साथ दुकानें खोली थीं कि यात्रियों की आवाजाही से दुकानदारों का कारोबार अच्छा होगा लेकिन हुआ उलट। कई दुकानदार कारोबार ही बंद कर चुके हैं।
Trending Videos


पूर्व सरपंच कृष्ण लाल, दुकानदार गोगी, अश्वनी कुमार के अनुसार लोगों ने इस आस के साथ दुकानें खोली थीं कि ट्रेनों के बढ़ने से यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी। उनका कारोबार भी अच्छा चलेगा लेकिन कोरोना काल के दौरान रेलवे की ओर से सांबा रेलवे स्टेशन पर रेल गाड़ियों के ठहराव बंद कर दिए। पहले एक दर्जन रेल गाड़ियों का ठहराव था। दुकानदारों का कारोबार भी अच्छा चल रहा था लेकिन कोरोना के बाद लोग बेरोजगार होने लगे। अधिकतर दुकानें बंद हो गईं। ट्रेनों के ठहराव के बारे में लोगों ने सांसद को भी अवगत करवाया। उन्होंने भी संसद में इस समस्या को उठाया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed