सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: चीची माता मंदिर में छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
सांबा। पंडित प्रेम नाथ डोगरा गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज सांबा की एनएसएस इकाई मैत्री ने चीची माता मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान 7 दिवसीय एनएसएस स्पेशल कैंप 2026 के अंतर्गत आयोजित किया गया।
Trending Videos


कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की प्राचार्य डॉ. निरलेप कौर के नेतृत्व में किया गया। इस अभियान का संचालन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. बबीता कुमारी के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की तथा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। विद्यार्थियों ने लोगों को यह संदेश दिया कि स्वच्छ वातावरण न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह समाज के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

स्वच्छता अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने चीची माता मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थलों और राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के समीपवर्ती क्षेत्र में व्यापक सफाई कार्य किया। उन्होंने कचरा एकत्रित किया, मंदिर परिसर की सफाई की तथा कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित किया।
इसके साथ ही स्वयंसेवकों ने जागरूकता अभियान भी चलाया, जिसमें श्रद्धालुओं, दुकानदारों और आम जनता को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने संदेश दिया कि स्वच्छता केवल धार्मिक स्थलों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि घरों, बाजारों और मोहल्लों में भी इसे अपनाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed