सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: गांव भोली चक में पानी की निकासी न होने से खफा लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव भोली चक में पानी की निकासी न होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि गांव में पानी की निकासी के लिए बेहतर प्रबंध किए जाएं। इस समस्या को लेकर गांव के लोगों ने शिवसेना हिंदुस्तान के प्रधान सुनील चौधरी की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। कहा कि अगर जल्द से जल्द उनकी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
Trending Videos

गांव के लोगों ने बताया कि उचित निकासी न होने के कारण पानी गलियों तथा मुख्य सड़क में जमा हो गया है। इस कारण लोगों को वहां से निकल पाना भी मुश्किल हो गया है। इस समस्या को लगातार प्रशासन के समक्ष भी रखा गया पर कोई समाधान नहीं किया गया। इसके चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि गांव में स्थित सरकारी तालाब पर कुछ लोगों ने कब्जा करके नाला बंद कर रखा है। इस कारण पानी की निकासी पूरी तरह से बंद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि खासकर बच्चों तथा बुजुर्गों को गुजरने में काफी परेशानी हो रही है। गांव के लोगों ने कहा कि एसडीएम की तरफ से उन्हें सहयोग दिया जा रहा है लेकिन कुछ वजह से समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व उपराज्यपाल से मांग की कि उनकी इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed