सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: विद्यार्थियों ने मेहनत से तैयार किए मॉडल प्रदर्शित किए

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेते सरकारी मिडिल स्कूल के बच्चे व शिक्षा अधिकारी - फोटो : bishnah news
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव डिंडे खुर्द के सरकारी पीएम श्री मिडिल स्कूल में एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के अठारह सरकारी मिडिल स्कूलों ने भाग लिया। विज्ञान प्रदर्शनी में सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा अपनी कड़ी मेहनत से तैयार विज्ञान के अलग-अलग मॉडल प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी में सौर ऊर्जा के मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। प्रदर्शनी में शामिल बच्चों ने बताया कि उनके अध्यापकों द्वारा सामान्य शिक्षा के साथ-साथ विज्ञान की बहुत अच्छी शिक्षा दी जा रही है। स्कूल में रोज उनको विज्ञान से जुड़ी हुई नई-नई चीजें सिखाई जाती हैं। प्रदर्शनी कार्यक्रम में सरकारी मिडिल स्कूल रेहाल ने प्रथम, मिडिल स्कूल दबड़ तथा मिडिल स्कूल कोठे सदोत्रा ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा शिक्षा अधिकारियों द्वारा विजेता स्कूलों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed