सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: पुरमंडल में मेले की तैयारियां तेज, महाआरती में मुख्य सचिव अटल डुल्लू होंगे शामिल

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
पुरमंडल। ऐतिहासिक धार्मिक स्थल पुरमंडल में 19 मार्च से होने वाले तीन दिवसीय मेले की तैयारियों की प्रशासन लगातार समीक्षा कर रहा है। एसडीएम विजयपुर संदीप दुबे की देखरेख में विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों ने प्रबंधों का निरीक्षण किया।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार पुरमंडल उत्तरवहिनी तीर्थ सेवा न्यास के सहयोग से अमावस्या के दिन बुधवार शाम को भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस महाआरती में मुख्य सचिव अटल डुल्लू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में छड़ी यात्रा, चैत्र चौदस और अमावस्या के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
एसडीएम विजयपुर संदीप दुबे की अध्यक्षता में तहसीलदार बाड़ी ब्राह्मणा पुनिका, नायब तहसीलदार सुषमा वर्मा सहित अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र का दौरा कर बिजली, पानी, साफ-सफाई, यातायात और अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही विभिन्न विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई। इस मौके पर पुरमंडल उत्तरवहिनी तीर्थ सेवा न्यास के सदस्य तथा अन्य स्थानीय लोग भी अधिकारियों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed