{"_id":"69b9a3ab2441db138201dd67","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-398-1-pmd1001-563-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुरमंडल पहुंची पवित्र छड़ी यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुरमंडल पहुंची पवित्र छड़ी यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत
विज्ञापन
पुरमंडल में पहुंची पवित्र छड़ी यात्रा।
- फोटो : purmandal news
विज्ञापन
पुरमंडल। रणबीर ईश्वर मंदिर से शुरू हुई पवित्र छड़ी यात्रा धूमधाम के साथ पुरमंडल पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की और श्रद्धा भाव से भाग लिया।
महंत ऋषि वन ने छड़ी यात्रा में लाई गई पवित्र छड़ियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ये मात्र छड़ियां नहीं, बल्कि भगवान शिव और माता पार्वती का स्वरूप हैं। सनातन धर्म की धर्मध्वजा का प्रतीक हैं। उन्होंने लोगों से इस पवित्र यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
महंत ऋषि वन ने बताया कि यह यात्रा रणबीर ईश्वर मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद रघुनाथ जी मंदिर जम्मू, लक्ष्मी नारायण मंदिर गांधीनगर, महादेव मंदिर त्रिकुटा नगर, शिव मंदिर ग्रेटर कैलाश, नरसिंह देव जी मंदिर वीरपुर और दाता रामपत देव जी मंदिर दाता तालाब सहित विभिन्न प्रमुख मंदिरों में दर्शन करते हुए बीरपुर, खड़ा मढ़ना मंडल होते हुए पुरमंडल पहुंची।
इस यात्रा में स्थानीय के साथ-साथ बाहर से आए श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। पुरमंडल पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर महंत ऋषि वन ने उपस्थित लोगों को छड़ी यात्रा के इतिहास की विस्तृत जानकारी भी दी।
कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया, जिसके साथ यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर राजिंदर शास्त्री, गोविंद राम शर्मा, राजेश कुमार, गणेश दत्त शर्मा, सोमनाथ और हेम राज शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने प्रशासन द्वारा तीन दिवसीय मेले के लिए किए गए प्रबंधों और सुविधाओं की भी सराहना की।
Trending Videos