सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: पुरमंडल ब्लॉक में दो साल मे ही रखरखाव के अभाव में खराब हुई सोलर लाइटें

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
पुरमंडल। पुरमंडल ब्लॉक में लगाई गईं अधिकतर सोलर लाइटें रखरखाव के अभाव में दो साल में ही खराब हो गई हैं। इनकी मरम्मत न होने से लोगों में काफी रोष है। लोगों ने प्रशासन से इनकी मरम्मत और नियमित देखभाल की मांग की है।
Trending Videos

स्थानीय लोगों ने कहा कि ये लाइटें करीब दो वर्ष पहले सड़कों के किनारे, गांव की गलियों, मंदिरों के आसपास और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित की गई थीं। योजना की शुरुआत में इन लाइटों से क्षेत्र में रात के समय उजाला हुआ और ग्रामीणों में खुशी की लहर देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सोलर लाइटों के कारण न केवल रात में आवागमन आसान हुआ, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं में भी कमी आई थी।
हालांकि, दो साल बीत जाने के बाद अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। रखरखाव की कमी के चलते अधिकांश सोलर लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। परिणामस्वरूप लोगों को इनका कोई लाभ नहीं मिल रहा है और करोड़ों रुपये खर्च कर लागू की गई यह योजना सरकारी धन की बर्बादी साबित होती नजर आ रही है।
स्थानीय निवासियों रोहित गोस्वामी, दीपक कुमार, तारा चंद, नरेश कुमार, शिव दीप, ध्यान सिंह, महेश्वर शर्मा सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द खराब सोलर लाइटों को ठीक किया जाए और उनके नियमित रखरखाव के लिए एक स्थायी योजना बनाई जाए। ग्रामीणों का कहना है कि पुरमंडल, मंडल खड़ा, मढ़ाना में खराब हुई सोलर लाइटों पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो अंधेरे के कारण चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी का खतरा बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed