सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Video of pro-Pakistan posters being put up in Doda goes viral

Jammu Kashmir: डोडा में पाकिस्तान समर्थक पोस्टर लगाने का वीडियो वायरल, एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
सार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति गणपत ब्रिज के पास निर्माणाधीन नेपली फ्लाईओवर पर पोस्टर लगा रहा है।

Jammu Kashmir: Video of pro-Pakistan posters being put up in Doda goes viral
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के डोडा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिफ मुनीर समर्थन में कथित ताैर पर पोस्टर लगाने का वीडियो वायरल होने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Trending Videos


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति गणपत ब्रिज के पास निर्माणाधीन नेपली फ्लाईओवर पर पोस्टर लगा रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की पहचान करने और जनव्यवस्था बनाए रखने के प्रयास जारी हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो वायरल हुआ है। इसमें पोस्टर चिपकाया जा रहा था। इसमें जियोटैगिंग भी चालू थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टर में सबसे ऊपर शहबाज और आसिफ मुनीर की तस्वीर छपी है। इसमें कुछ और लोग भी नजर आ रहे हैं। बाएं ओर पाकिस्तानी झंडा है। फोटो के नीचे हरे रंग के बैकग्राउंड में सफेद रंग में उर्दू में आपत्तिजनकर शब्द लिखे हैं। इसमें पाकिस्तान के समर्थन में नारे लिखने के साथ ही शहबाज और मुनीर की तारीफ में कसीदे गढ़े गए हैं। पोस्टर पर जम्मू कश्मीर यूथ मूवमेंट नाम के एक संगठन का जिक्र है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि वीडियो असली है या कृत्रिम रूप से बनाया गया है। फिलहाल इसकी प्रामाणिकता के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ तकनीकी निगरानी के जरिए पोस्टर लगाने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed