{"_id":"64a7b2ed1fc963cca5036e43","slug":"jammu-kashmir-weather-news-cloud-burst-in-kulgam-one-dead-rain-continues-in-many-districts-including-poonch-a-2023-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"J&K Weather: कुलगाम में बादल फटा, अमरनाथ यात्रा रुकी, कल जम्मू संभाग में भारी बारिश के लिए अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Weather: कुलगाम में बादल फटा, अमरनाथ यात्रा रुकी, कल जम्मू संभाग में भारी बारिश के लिए अलर्ट
जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को मौसम बिगड़ा हुआ है। खराब मौसम के चलते श्री अमरनाथ यात्रा को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। उधर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में बादल फटने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिले में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
2 of 5
Rain in Srinagar
- फोटो : बासित जरगर
वहीं, जम्मू संभाग के पुंछ, राजोरी, रामबन और श्रीनगर समेत घाटी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। हालांकि, जम्मू शहर में अभी बादल छाए हुए हैं। लोगों को उमस का सामना भी करना पड़ रहा है।
3 of 5
Rain in Srinagar
- फोटो : बासित जरगर
कुलगाम के गुद्दर इलाके में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति की पहचान अब्दुल हमीद खान के रूप में हुई है। वह कृषि के लिए खेत जा रहा था, इसी दौरान आसमानी बिजली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Jammu Kashmir Weather
- फोटो : बासित जरगर
कल जम्मू में भारी बारिश की चेतावनी, 9 तक बिगड़ा रहेगा मौसम
जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में शनिवार को भारी बारिश की हो सकती है। वहीं, कश्मीर में कई क्षेत्रों में भी बादल बरसेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, बिगड़े मौसम के चलते श्री अमरनाथ यात्रा प्रभावित हो सकती है। प्रदेश में 9 जुलाई तक मौसम बिगड़ा रहेगा।
विज्ञापन
5 of 5
Dal Lake Srinagar
- फोटो : बासित जरगर
जलस्तर बढ़ने से नदी-नाले उफान पर रहेंगे। ऐसे में इनके किनारे ना जाने की सलाह दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन, चट्टानों के टूट कर पत्थर गिरने की आशंका है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई संपर्क मार्ग पर अवरुद्ध हो सकते हैं। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की अपडेट को देख कर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।