{"_id":"69ee39ff2750e455a1054399","slug":"jammu-kashmir-weather-yellow-alert-for-heat-wave-in-five-districts-of-jammu-division-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में चढ़ा पारा, जम्मू संभाग के पांच जिलों में लू चलने का यलो अलर्ट, चेतावनी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में चढ़ा पारा, जम्मू संभाग के पांच जिलों में लू चलने का यलो अलर्ट, चेतावनी जारी
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 26 Apr 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय मौसम विभाग ने जम्मू संभाग के पांच जिलों में सोमवार और मंगलवार को लू का पीला अलर्ट जारी किया है। कठुआ में तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। कश्मीर में भी पारा चढ़ा।
जम्मू-कश्मीर में गर्मी की मार
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जम्मू संभाग के पांच जिलों में सोमवार और मंगलवार के दिन बहुत गर्म और शुष्क रहेंगे। भारतीय मौसम विभाग ने जम्मू, कठुआ, सांबा, रियासी और उधमपुर जिले में लू (हीटवेव) चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। जम्मू जिले में बुधवार को भी लू चलने की चेतावनी है।
Trending Videos
जम्मू के मैदानी इलाकों में पिछले पांच दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। सांबा और कठुआ जिले में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा है। कठुआ शहर का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि पांचों जिलों में दो दिन कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ में रविवार को अधिकतम तापमान 42.5 और न्यूनतम 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है। शनिवार की रात में पारा 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा। ये औसत से 0.9 डिग्री अधिक है। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि पांच जिलों में यलो अलर्ट के बीच 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी हवा चलने की संभावना है।
...कश्मीर में भी चढ़ा पारा
कश्मीर में भी पारा कुछ चढ़ा है। मौसम विभाग ने यहां भी अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। पहलगाम में दिन का पारा सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक 22.4 डिग्री रहा। विभाग के अधिकारी के अनुसार 29 और 30 अप्रैल की शाम को कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज हवा चल सकती है।
ये ध्यान रखें
- धूप में निकलते समय पर्याप्त पानी पिएं और ओआरएस का घोल लें।
- लू से बचें, बहुत जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकलें।
- सिर को लू से बचाने के लिए कपड़ा बांधें।

कमेंट
कमेंट X