{"_id":"69b9ad2fea8a861c3401b687","slug":"jammu-now-women-will-also-collect-toll-tax-50-percent-of-the-staff-will-be-recruited-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: अब महिलाएं भी वसूलेंगी टोल टैक्स, 50 फीसदी स्टाफ की होगी भर्ती और दिन में रहेगी ड्यूटी; पहले प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: अब महिलाएं भी वसूलेंगी टोल टैक्स, 50 फीसदी स्टाफ की होगी भर्ती और दिन में रहेगी ड्यूटी; पहले प्रशिक्षण
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
सार
टोल पर 50 फीसदी महिला स्टाफ की भर्ती होगी। ड्यूटी दिन में ही आठ घंटे की होगी। तैनाती से पहले महिलाओं को प्रशिक्षिण दिया जाएगा। वेतन पुरुषों के सामान ही मिलेगा।
NHAI
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश के सभी छह टोल प्लाजा में महिलाएं भी शुल्क काटती नजर आएंगी। टोल पर 50 फीसदी महिला स्टाफ की भर्ती होगी। ड्यूटी दिन में ही आठ घंटे की होगी। तैनाती से पहले महिलाओं को प्रशिक्षिण दिया जाएगा। वेतन पुरुषों के सामान ही मिलेगा।
Trending Videos
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) महिलाओं को रोजगार से जोड़ने जा रहा है। जिन इलाकों में टोल प्लाजा हैं ज्यादातर भर्ती उन्हीं क्षेत्रों से होगी। महिलाओं को प्रशिक्षण के दौरान वाहन चालकों के साथ विनम्र व्यवहार, आपातकालीन स्थितियों से निपटना, बुनियादी सुरक्षा प्रोटोकॉल और टोल प्लाजा के कुशल संचालन जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। एनएचएआई देश भर में 1,140 टोल प्लाजा में 5100 महिलाओं की तैनाती और उन्हें प्रशिक्षण की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी आरएएस यादव ने बताया कि अग्रिम पंक्ति की परिचालन भूमिका में केवल महिला कर्मचारी तैनात होंगी। राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रियों के लिए कुशल, सहानुभूतिपूर्ण और उपयोगकर्ता-अनुकूल वातावरण बनाने के उद्देश्य से कदम उठाए गए हैं। महिलाओं की तैनाती के साथ ही टोल प्लाजा पर होने वाले विवादों की संभावना भी कम होगी।
एनएचएआई करेगा निगरानी
आरएएस यादव ने बताया कि टोल प्लाजा चला रही कंपनियों के साथ वार्तालाप के बाद यह फैसला किया गया है। महिलाओं की तैनाती दिन की शिफ्ट में होगी। भविष्य में और अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की संभावना है। एनएचएआई निगरानी रखेगा। यह पहल महिलाओं, विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने में सहायक होगी।