{"_id":"6afa57c2ea5d24728006ecdf","slug":"jammu-soldiers-feet-will-no-longer-slip-on-snowy-mountains-they-will-be-provided-with-special-footwear-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: बर्फीले पहाड़ों पर अब नहीं फिसलेंगे जवानों के पैर, मिलेंगे खास जूते; ऑपरेशन में भी होगी आसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: बर्फीले पहाड़ों पर अब नहीं फिसलेंगे जवानों के पैर, मिलेंगे खास जूते; ऑपरेशन में भी होगी आसानी
Mon, 16 Nov 2026 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 16 Nov 2026 06:39 AM IST
सार
22 जोड़ी टैक्टिकल स्की बूट की इस खरीद का उद्देश्य बर्फीले इलाकों में प्रशिक्षण के दौरान जवानों को बेहतर सुरक्षा और मजबूत पकड़ देना है। इन जूतों की खासियत है कि ये माइनस 30 डिग्री तापमान में भी इस्तेमाल किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
demo
- फोटो : AI Generated
विस्तार
ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद सेना के जवानों के सामने ठंड और फिसलन बड़ी चुनौती बन जाती है। ऐसी परिस्थितियों में बर्फीले युद्ध का प्रशिक्षण केंद्र बारामुला के गुलमर्ग स्थित हाई एल्टीट्यूड वॉरफेयर स्कूल (हवास) के लिए सेना खास स्की बूट खरीदने जा रही है। 22 जोड़ी टैक्टिकल स्की बूट की इस खरीद का उद्देश्य बर्फीले इलाकों में प्रशिक्षण के दौरान जवानों को बेहतर सुरक्षा और मजबूत पकड़ देना है। इन जूतों की खासियत है कि ये माइनस 30 डिग्री तापमान में भी इस्तेमाल किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
प्रत्येक जूते का वजन 1950 ग्राम से अधिक नहीं होगा। हल्के वजन के कारण ऊबड़-खाबड़ और बर्फीले रास्तों पर चलते समय जवानों को अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। इन जूतों को इस तरह तैयार किया गया है कि जवान जरूरत के अनुसार स्कीइंग और पैदल चलने, दोनों गतिविधियों में इनका इस्तेमाल कर सकें। इनमें स्की-वॉक मैकेनिज्म दिया जाएगा। साथ ही ग्रिप वॉक सोल होगा, जिससे बर्फीली सतह पर चलते समय बेहतर पकड़ मिल सकेगी। जूतों में थर्मल इंसुलेशन की सुविधा भी होगी, ताकि बेहद कम तापमान में पैरों को गर्म रखने में मदद मिले।
विज्ञापन
पैरों की बनावट के अनुसार होगी फिटिंग
जूतों में 45 डिग्री तक मुड़ने वाले कफ दिए जाएंगे। इससे पहाड़ी रास्तों पर चढ़ाई और उतराई के दौरान पैरों को मोड़ने में आसानी होगी। इनमें हीट-मोल्डेबल शेल और लाइनर भी होंगे, जिन्हें पैर के आकार के अनुसार बेहतर फिटिंग देने के लिए ढाला जा सकेगा। सेना की इस खरीद का उद्देश्य बर्फबारी के दौरान जवानों को ऐसे जूते उपलब्ध कराना है, जो ठंड से बचाव के साथ कठिन पहाड़ी परिस्थितियों में आवाजाही को भी आसान बनाएं।
विज्ञापन
