फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Leader of Opposition Sunil Sharma launched scathing attack on Omar govt and Assembly Speaker

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आखिरी दिन: नेता प्रतिपक्ष का उमर सरकार पर तंज, बोले- वादे 100%, परफॉर्मेंस जीरो

Thu, 01 Oct 2026 10:55 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 01 Oct 2026 10:55 AM IST
सार

विधानसभा सत्र के अंतिम दिन नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने उमर सरकार और विधानसभा अध्यक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को बचाने के लिए जानबूझकर संक्षिप्त सत्र आयोजित किया गया। 

विज्ञापन
Leader of Opposition Sunil Sharma launched scathing attack on  Omar govt and Assembly Speaker
जम्मू कश्मीर विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा सत्र के अंतिम दिन नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने उमर सरकार और विधानसभा अध्यक्ष पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को बचाने के मकसद से ही जानबूझकर इतना संक्षिप्त सत्र आयोजित किया गया। उन्होंने कहा-सरकार ने 100 वादे किए थे, लेकिन परफॉर्मेंस 0 रही है।

विज्ञापन


शर्मा ने दावा किया कि सत्तापक्ष के विधायकों ने खुद अपनी ही सरकार के मंत्रियों को कटघरे में खड़ा कर दिया, जिससे विपक्ष के इस आरोप पर मुहर लग गई कि सरकार नाकाम और अप्रभावी साबित हुई है। विधानसभा में पारित प्रस्ताव पर उन्होंने इसे असांविधानिक, गैर-संसदीय और गैर-कानूनी बताया।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा, जम्मू-कश्मीर में अलग संविधान या अलग झंडे की बात को कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस असांविधानिक कदम पर जांच एजेंसियों से भी संज्ञान लेने की मांग की। सरकार के खिलाफ प्रॉमिसिज वर्सेज परफॉर्मेंस का डोजियर जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष पर सांविधानिक मर्यादा और गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रस्ताव को विधि विभाग और मुख्य सचिव ने अवैध ठहराया था, उसे सदन में पारित करा दिया गया।


मुख्यमंत्री उमर पर गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया। शर्मा ने कहा, सीएम ने विधायकों की व्यक्तिगत बातचीत को सदन में उजागर कर मर्यादा लांघी है, जबकि अगर विपक्ष सत्तापक्ष के विधायकों की कही बातों को सार्वजनिक कर दे तो मुख्यमंत्री का सदन में बैठना भी मुश्किल हो जाएगा। शर्मा ने घोषणा की कि वे सरकार के खिलाफ प्रॉमिसिज वर्सेज परफॉर्मेंस'' का डोजियर जारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed