Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG Manoj Sinha extended his best wishes on Uttarakhand Foundation Day.

जम्मू: देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर एलजी मनोज सिन्हा ने दी शुभकामनाएं, विकास और खुशहाली की कामना

Mon, 09 Nov 2026 01:12 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 09 Nov 2026 01:12 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं और प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की।

विज्ञापन
LG Manoj Sinha extended his best wishes on Uttarakhand Foundation Day.
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं और प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए राज्य की निरंतर प्रगति की कामना की।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में उत्तराखंड को देवभूमि बताते हुए कहा कि यह राज्य अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विशेष पहचान रखता है।
विज्ञापन


उन्होंने कामना की कि उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित करता रहे। साथ ही राज्य के लोगों के लिए सुख, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उत्तराखंड का गठन नौ नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग करके किया गया था। यह देश का 27वां राज्य बना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed