सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Man dies after being hit by truck, body remains on road for an hour

Jammu Kashmir: ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत, एक घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा शव, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 20 Mar 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
सार

सांबा जिले में अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक वाहन समेत फरार हो गया। शव करीब एक घंटे तक सड़क पर पड़ा रहने और एंबुलेंस की देरी से पहुंचने पर नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दिया।
 

Man dies after being hit by truck, body remains on road for an hour
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सांबा जिले के बाड़ी ब्राह्मणा थाना क्षेत्र में वीरवार शाम सड़क हादसे में पैदल जा रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात ट्रक ने राहगीर को चपेट में ले लिया। शव एक घंटे तक सड़क पर ही पड़ा रहा। इससे गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। हादसा शाम करीब 5 बजे सरोर अड्डा के पास हुआ। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भयावह था कि मृतक का सिर धड़ से अलग हो गया।

Trending Videos


बताया गया है कि मृतक आरएस पुरा क्षेत्र का रहने वाला था, हालांकि अभी तक उसकी आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची, जिसके चलते शव लगभग एक घंटे तक सड़क पर ही पड़ा रहा। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने सड़क के एक हिस्से को बंद कर दिया और एंबुलेंस का इंतजार करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि निर्धारित मानकों के अनुसार किसी भी हादसे के चंद मिनटों बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंचनी चाहिए, लेकिन यहां ऐसा नहीं हो पाया। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से भी एंबुलेंस की व्यवस्था का प्रावधान होने के बावजूद सुविधा समय पर उपलब्ध नहीं हो सकी।

घटना से आक्रोशित लोगों ने एंबुलेंस समय पर न पहुंचने और पुलिस द्वारा शव को एक घंटे तक न उठाए जाने के विरोध में नारेबाजी की। गुस्साए लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लगाकर भी अपना विरोध जताया। इससे यातायात प्रभावित रहा।

लगभग एक घंटे बाद बाड़ी ब्राह्मणा थाना पुलिस की तरफ से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू भेजा गया। यहां शव मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी वाहन चालक का सुराग लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed