फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Panchayat elections will now be held based on the October electoral roll, not the April one.

Jammu: पहला वोट डालने का इंतजार खत्म! अप्रैल नहीं, अब अक्तूबर की मतदाता सूची के आधार पर होंगे पंचायत चुनाव

Tue, 18 Aug 2026 12:25 PM IST
Nikita Gupta राकेश शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
राकेश शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 18 Aug 2026 12:25 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव अब अप्रैल की बजाय अक्तूबर की मतदाता सूची के आधार पर होने की संभावना है, जिससे 1 अक्तूबर तक 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मतदान का अधिकार मिलेगा।

विज्ञापन
Panchayat elections will now be held based on the October electoral roll, not the April one.
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में पंचायत चुनाव अप्रैल नहीं, अब अक्तूबर की मतदाता सूची के आधार पर होंगे। पहली अक्तूबर तक 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवा चुनाव में हिस्सा ले पाएंगे। पंचायत चुनाव में मतदाताओं के आंकड़े में बड़ा बदलाव होने वाला है।

विज्ञापन

चुनाव आयोग की अप्रैल में तय मतदाता सूची चुनाव की घोषणा के साथ ही बदल जाएगी। अक्तूबर-नवंबर में पंचायत चुनाव होते हैं तो पहली अक्तूबर तक 18 साल की आयु पूरी करने वाले मतदाताओं को मतदान का मौका मिल जाएगा। इसके साथ ही छह माह में मतदान योग्य हुए युवा नई सूची में दर्ज होंगे।

विज्ञापन

आयोग पंचायत चुनाव के लिए दोबारा से सूची तैयार करेगा। अब तक पंचायत चुनाव की सभी तैयारियां पहली अप्रैल को 18 साल पूरे करने वाले मतदाताओं के आधार पर की गई हैं। अप्रैल के आंकड़े में 50.70 प्रतिशत पुरुष और 49.30 प्रतिशत महिला मतदाता हैं। आयोग ने पहली सूची में 72,24,131 मतदाता पंजीकृत किए हैं। इनमें 36,62,502 पुरुष और 37,61,488 महिला मतदाता शामिल हैं। दरअसल, चुनाव आयोग साल में चार बार मतदाता सूची में बदलाव करता है। इस अवधि के दौरान 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम सूची में जोड़े जाते हैं। यह सूची अप्रैल, जुलाई, अक्तूबर और जनवरी की पहली तारीख को संशोधित होती है। चुनाव आयुक्त की तैनाती इसी साल 17 फरवरी को हुई थी और इसके बाद आयोग ने पंचायत और निकाय चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए मतदाताओं की सूची तैयार कर संशोधन के बाद इसका अंतिम प्रकाशन 21 मई को किया था।

मतदाता सूची में जुलाई में संशोधन होना था, लेकिन अब पंचायत चुनाव की संभावना अक्तूबर-नवंबर में जताई जा रही है। अब चुनाव आयोग छह माह के अंतराल में 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाताओं को अप्रैल में बनाई गई सूची के साथ जोड़ेगा। इस अवधि में जिनकी मृत्यु हो चुकी होगी, उन्हें सूची से हटा दिया जाएगा। इस बदलाव के बाद मतदान से ठीक पहले अंतिम सूची का प्रकाशन अक्तूबर में दोबारा होगा।

15 महीने में बढ़े थे 3.39 लाख मतदाता
प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची जनवरी 2025 में जारी हुई थी। उस समय 69,98, 091 मतदाता पंजीकृत थे। चुनाव आयोग ने 15 महीने बाद अप्रैल 2026 में नई सूची तैयार की और इस सूची में 3,39,384 नए मतदाताओं को शामिल किया गया। अब छह माह के अंतराल में एक बार फिर से मतदाता सूची में संशोधन होगा और इसमें 50,000 तक नए वोटर जुड़ने की संभावना रहेगी।

पंचायत चुनाव अक्तूबर-नवंबर में होते हैं तो आयोग सबसे नवीनतम मतदाता सूची के आधार पर चुनाव करवाएगा। इनमें पहली अक्तूबर को जारी होने वाली मतदाता सूची को आधार माना जाएगा। इसके लिए अप्रैल से अक्तूबर के बीच 18 साल की आयु पूरी करने वाले सभी युवा वोट डाल पाएंगे। आयोग पंचायत चुनाव को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर रहा है। इनमें मतदाता सूची संशोधन का कार्य भी शामिल है। -शांतमनु, आयुक्त, चुनाव आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed