फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Grand welcome for the Baba Budha Amarnath Yatra in Akhnoor with a shower of flowers.

Jammu News: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का अखनूर में पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत

विज्ञापन
Grand welcome for the Baba Budha Amarnath Yatra in Akhnoor with a shower of flowers.
कामेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लंगर व स्वास्थ्य शिविर लगाया
विज्ञापन

विधायक मोहन लाल भगत और महंत रामेश्वर दास ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी

अखनूर। बाबा बूढ़ा अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा सोमवार को अखनूर पहुंची, जहां करीब 2500 श्रद्धालुओं का श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। जम्मू के भगवती नगर स्थित बेस कैंप से रवाना हुए श्रद्धालु अखनूर के ऐतिहासिक कामेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई। उनके लिए नाश्ते व जलपान की विशेष व्यवस्था की गई। बाद में श्रद्धालु बाबा बूढ़ा अमरनाथ धाम की अगली यात्रा के लिए रवाना हो गए।

कामेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में महंत महामंडलेश्वर रामेश्वर दास जी, अखनूर के विधायक मोहन लाल भगत और विश्व हिंदू परिषद के प्रधान राजेश गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। विधायक और महंत ने श्रद्धालुओं का स्वागत करने के बाद हरी झंडी दिखाकर यात्रा को आगे के लिए रवाना किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर बाबा बूढ़ा अमरनाथ जी के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


महंत महामंडलेश्वर रामेश्वर दास जी ने कहा कि बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा सनातन आस्था और धार्मिक परंपरा का प्रतीक है। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। अखनूर की धरती पर यात्रियों का स्वागत करना क्षेत्रवासियों के लिए गौरव की बात है। विधायक मोहन लाल भगत ने कहा कि बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा जम्मू-कश्मीर की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा के दौरान पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से सुरक्षा तथा यातायात के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इस मौके पर महंत डॉ. सत्यनारायण दास, डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा अखनूर के अध्यक्ष सुदेश मगोत्रा, एसपी ग्रामीण रविंदर सिंह, एसडीपीओ भरत शर्मा, डीएसपी ट्रैफिक टीके भरद्वाज, थानाप्रभारी सुशील चौधरी, शाम मगोत्रा, राहुल लंगर, बबू मगोत्रा, अशोक टीनू, विनय सपोलिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed