{"_id":"6a837020122eed1b5802a6ec","slug":"woman-defrauded-online-by-posing-as-her-husbands-friend-samba-news-c-269-1-jou1001-102458-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पति का दोस्त बनकर महिला से ऑनलाइन ठगी, 55 हजार ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पति का दोस्त बनकर महिला से ऑनलाइन ठगी, 55 हजार ऐंठे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई में रहता है महिला का पति
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां शातिर ठग ने महिला को उसके पति का दोस्त बताकर विश्वास में लिया और करीब 55 हजार रुपये की ठगी कर ली। महिला का पति रोजगार के सिलसिले में दुबई में काम करता है। आरोपी ने बातचीत के दौरान खुद को पति का दोस्त बताया और महिला को अलग-अलग बातों में उलझाकर रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने महिला से संपर्क कर खुद को उसके पति का परिचित बताया। बातचीत के दौरान उसने ऐसी बातें कीं, जिससे महिला को उस पर भरोसा हो गया। इसके बाद उसने पैसों की जरूरत बताकर महिला से ऑनलाइन रकम मंगवा ली। महिला के अनुसार, वह अब तक करीब 55 हजार रुपये आरोपी के खाते में भेज चुकी है।
ठगी यहीं नहीं रुकी। आरोपी ने महिला से 35 हजार रुपये और भेजने की मांग की। लगातार पैसे मांगने पर महिला को शक हुआ और उसने अपने पति से संपर्क कर मामले की जानकारी ली। पति ने ऐसे किसी दोस्त द्वारा पैसे मांगने से इनकार किया, जिसके बाद महिला को अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला।
विज्ञापन
महिला के साथ हुई इस घटना ने एक बार फिर साइबर ठगों द्वारा रिश्तेदारों और परिचितों के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बनाने का मामला उजागर किया है। साइबर अपराध में ठग अक्सर विश्वास हासिल करने के लिए परिचित व्यक्ति बनकर संपर्क करते हैं और फिर पैसे ट्रांसफर करवाते हैं। महिला ने मामले की जानकारी संबंधित पुलिस एवं साइबर एजेंसी को देने की तैयारी की है।