{"_id":"6a87593f479c7ceabc08716d","slug":"pashu-tashkari-jammu-news-c-201-1-knt1009-135448-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 9 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त, वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 9 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त, वाहन जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। लखनपुर पुलिस ने कीड़ियां इलाके में एक मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल कर नौ मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त करवाया है। इस मौके पर पुलिस ने एक वाहन को भी जब्त किया है, जिसमें इन मवेशियों का अमानवीय तरीके से परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस टीम ने कीड़ियां क्षेत्र में वीरवार की सुबह एक संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। इस मौके पर वाहन के चालक ने पुलिस टीम को देख वाहन को खड़ाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। कुल नाै मवेशियों को मवेशी तस्कर पंजाब की ओर से जम्मू की तरफ ले जाने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस ने सभी मवेशियों को मुक्त करवाकर उन्हें कीडियां गौशाला में रखा गया है। बता दें कि पुलिस जिले में मवेशी तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार नाके और जांच अभियान चलाया हुआ है।